निकाय चुनाव : कमलनाथ के दौरे शुरू, इंदौर में केंद्र और प्रदेश सरकार पर बरसे
भोपाल
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज से अपने दौरे शुरू कर दिये हैं। उन्होंने पहला संभागीय सम्मेलन इंदौर में किया। जिसमें उन्होंने प्रदेश सहित केंद्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला। इसके बाद उन्होंने इंदौर शहर के कार्यकर्ताओं से अलग से मुलाकात की। यह मुलाकात पूरी तरह से इंदौर के नगरीय निकाय चुनाव को लेकर थी। इससे पहले इंदौर में आज बॉस्केटबाल कॉम्पलेक्स पर संभागीय सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन में इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी जिलों के कार्यकर्ता और नेता भी शामिल हुए।
कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की सरकार को चाहिए कि वह पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम कर जनता को राहत दे, प्रदेश की जनता इस समय दुखी है, परेशान है। एक तरफ महंगाई की मार जनता पर पड़ रही है, वहीं नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
वहीं उन्होंने कहा कि देश में किसानों के काले कानून का कांग्रेस हर स्तर पर जाकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जनहित विरोधी नीतियों के खिलाफ मतदान करवाना है, कांग्रेस इन चुनाव के जरिए प्रदेश की सरकार को अपनी ताकत दिखाएगी। इस सम्मेलन में बाद ने रेसीडेंसी कोठी पहुंचे। जहां पर उन्होंने इंदौर नगर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बातचीत की।

पाठको की राय